Top News

टोटो की ठोकर से दो महिलाएं घायल, इलाज के बाद मिली छुट्टी


मुरलीगंज। शहर के दुर्गा स्थान चौक पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे टोटो की ठोकर से दो महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी मुरलीगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. मुकेश कुमार पांडेय ने प्राथमिक उपचार किया।

घायलों की पहचान वार्ड संख्या 14 निवासी आशा देवी, पति ओम पासवान और सीता देवी, पति पिंटू पासवान के रूप में हुई है। आशा देवी ने बताया कि दोनों बाजार से सामान खरीदने के लिए चौक के समीप खड़ी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे टोटो ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में दोनों के सिर और कमर में चोट लगी।

टोटो चालक वार्ड संख्या 9, मिर्चाबाड़ी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि चौक पर टोटो घुमाने के दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे दोनों महिलाएं चपेट में आ गईं। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य थी। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post