Top News

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी किशनगंज पुलिस, हर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग गश्ती तेज


आम लोगों की सुरक्षा और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर किशनगंज पुलिस ने विशेष मॉर्निंग गश्ती अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह पुलिस पदाधिकारी एवं जवान गश्ती कर रहे हैं।

सुबह के समय जब लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकलते हैं, उसी दौरान पुलिस की टीमें प्रमुख सड़कों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मॉर्निंग गश्ती का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। नियमित गश्ती से अपराध की संभावनाओं पर रोक लगाने और पुलिस की मौजूदगी को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

सुबह के समय पुलिस की सक्रियता से लोगों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। पुलिस का यह अभियान ‘सुरक्षा के साथ विश्वास’ की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post