अम्बेडकर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को नशामुक्ति को लेकर प्रभातफेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आदर्श टोला वार्ड आठ, फुलवाड़ी के फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित प्रभातफेरी अम्बेडकर टोला वार्ड 11 स्थित प्राथमिक विद्यालय से निकाली गई।
प्रभातफेरी मिडिल चौक, बाजार, गोल बाजार, हरिद्वार चौक, सिनेमा चौक एवं दुर्गा चौक होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
प्रभातफेरी के बाद विद्यालय परिसर में सभा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने कलाकारों के साथ वयस्क प्रतिभागियों ने भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए नशे से दूर रहना जरूरी है।
कार्यक्रम में अम्बेडकर वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सुधीर राम, सचिव संतोष कुमार, संरक्षक डॉ. मनोज कुमार, सदस्य मनोज राम, पवन कुमार पासवान, शंभू राम, जैन कुमार भारती, सनोज कुमार, वासुदेव मंडल, किरण कुमारी, शिल्पी कुमारी, शिवम, नीरज, काजल कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post a Comment