Top News

नहर में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा


कोचाधामन। कोचाधामन थाना क्षेत्र के कमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित मंसूरा गांव के समीप रविवार सुबह नहर में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंसूरा गांव निवासी अब्दुस सलाम के पुत्र मु. अल्तमस के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मु. अल्तमस सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नहर के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। नहर के किनारे मौजूद लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी, लेकिन जब तक लोग उसे बचाने के लिए कुछ कर पाते, वह पानी में डूब चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चे का शव नहर से बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post