Top News

नियोजित शिक्षकों के लंबित वेतन का तत्काल भुगतान और सातवें वेतनमान की मांग: प्रो. आलोक कुमार

 

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियां : वरिष्ठ राजद नेता प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा कि बिहार के नियोजित शिक्षक लंबे समय से अपने लंबित वेतन और सातवें वेतनमान की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज सोशल मीडिया मंच ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर भी यह मुद्दा व्यापक रूप से ट्रेंड करता रहा, जो इस बात का प्रमाण है कि शिक्षकों की मांगों को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है


प्रोफेसर आलोक कुमार ने राज्य सरकार से मांग की कि सभी नियोजित शिक्षकों का लंबित वेतन तत्काल भुगतान किया जाए तथा उन्हें बिना किसी और विलंब के सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और उनके साथ आर्थिक अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह शिक्षकों की जायज़ मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए जल्द से जल्द लंबित वेतन का भुगतान करे तथा सातवें वेतन मान को प्रभावी ढंग से लागू करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post