पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के बांसवाड़ी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता रोशनी परवीन का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
टाउन थाना क्षेत्र के कुलामनी गांव निवासी रोशनी की शादी पांच वर्ष पूर्व बांसवाड़ी निवासी परवेज आलम के साथ हुई थी। मृतका के भाई मो. सरफराज आलम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से बुलेट मोटरसाइकिल और नकद रुपये की मांग को लेकर रोशनी को प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पंचायती के बावजूद प्रताड़ना जारी रही।
मंगलवार रात पति ने फोन कर रोशनी के फांसी लगाने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment