बारसोई। रक्षाबंधन के अवसर पर बलरामपुर थाना परिसर में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का अनूठा संदेश देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय की प्राचार्या बहनों ने थाना पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
बहनों ने पुलिसकर्मियों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए समाज की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की। वहीं पुलिस जवानों ने भी बहनों और समाज की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दोहराया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि बहनों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में है। पुलिस क्षेत्र की महिलाओं और बहनों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। रक्षाबंधन का यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच विश्वास, भाईचारे और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला है। उन्होंने क्षेत्रवासियों और देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।
Post a Comment