Top News

भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया

भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर पर्व की पवित्र रस्म निभाई। भाइयों ने भी बहनों की आजीवन रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, पार्षद धर्मवीर चौधरी, जदयू युवा नेता मोहम्मद इमरान, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार साह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई और उपहार दिए। दूर रहने वाली बहनों के पास पहुंचकर भाइयों ने भी राखी बंधवाने की रस्म पूरी की। पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल रही। खासकर बच्चों में रक्षाबंधन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post