Top News

मां की स्मृति में उमड़ा जनसैलाब, विधायक विजय खेमका ने जताया आभार


विधायक विजय खेमका के बनमनखी स्थित मंगलचंद चौक पैतृक आवास पर उनकी स्वर्गीय माता उर्मिला खेमका के श्राद्ध-कर्म के समापन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों की हस्तियों ने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर दिवंगत उर्मिला खेमका के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सबसे पहले पटना से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया ने जिला अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवी मंगलचंद स्मारक परिसर में स्थापित स्वर्गीय उर्मिला खेमका के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में बिहार सरकार के मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सहरसा विधायक आलोक रंजन, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार भारती, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता, ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल, कटिहार के विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता एवं संजय सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी, देवनारायण रजक, अमरनाथ तिवारी सहित बड़ी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकाय के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्णिया नगर निगम की मेयर विभा देवी, धमदाहा नगर परिषद के अध्यक्ष विनय सिंह, जानकीनगर नगर समिति के अध्यक्ष, आयोग सदस्य स्वदेश यादव, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, समाजसेवी राम नारायण सिंह, शिब नारायण सिंह यादव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवी राम सहित उद्योग संघ, शिक्षक संघ, चैंबर ऑफ कॉमर्स, अधिवक्ता संघ और बुजुर्ग समाज विचार परिवार के प्रतिनिधि भी सभा में शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी पहुंचकर दिवंगत उर्मिला खेमका को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधायक विजय खेमका ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी स्नेहीजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति खेमका परिवार की ओर से हृदय से कोटि-कोटि आभार और विनम्र धन्यवाद व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post