Top News

रौटा थाना कांड संख्या 86/26 में पुलिस की कार्रवाई


रौटा थाना कांड संख्या 86/26 में नामजद फरार अभियुक्त नोमैसा उर्फ नौमाइस एवं साहेब बाबू के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम अर्जुनभिट्ठा वार्ड संख्या-2, थाना रौटा स्थित अभियुक्तों के आवास एवं संबंधित स्थान पर पहुंची और विधिवत इश्तिहार चस्पा किया।

इस दौरान अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी गई। रौटा थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। अभियुक्तों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा संबंधित थाना में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उपस्थित नहीं होने पर अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है तथा न्यायालय के आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई के दौरान पु.अ.नि. मीरा कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post