Top News

एनबीडब्ल्यू पर पोठिया पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार


पोठिया। पोठिया पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तौसीफ पिता शमशुल एवं शहंशाह पिता सलीमुद्दीन, दोनों निवासी छमटिया तथा संजय पासवान पिता राजकुमार पासवान, निवासी झारबाड़ी, थाना पोठिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय में लंबित मामलों में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण तीनों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय के आदेशों का अनुपालन पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

छापेमारी अभियान में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे, अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार पूर्वे, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई सलाउद्दीन अंसारी, पीएसआई मनीष कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post