Top News

महावीर मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी, 7-8 हजार रुपये ले गए चोर


मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित गोसाई टोला के महावीर मंदिर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी कर लिए। शनिवार सुबह मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर की दानपेटी करीब दो महीने से नहीं खोली गई थी। अनुमान है कि इसमें करीब 7 से 8 हजार रुपये जमा थे। चोर दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी रकम लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने आशंका जताई कि चोरी की घटना में आसपास घूमने वाले नशे के आदी युवकों का हाथ हो सकता है। हालांकि, चोरी में शामिल लोगों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नूरुल हक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post