किशनगंज पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 51 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस कार्यालय परिसर में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय से मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनका फोन वापस मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक और पूरी टीम का आभार जताया।
एसपी संतोष कुमार ने बताया कि जिले में गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी, साइबर थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा, ताकि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक धारकों को वापस किए जा सकें। पुलिस की इस पहल से आम लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।
Post a Comment