Top News

कुर्सेला में 40 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 408 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्कर के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर एनएच-31 स्थित समेली शिव मंदिर चौक की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सत्यम कुमार, निवासी हरिहरपुर, थाना अलौली, जिला खगड़िया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 408 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार सत्यम कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ अलौली थाना, खगड़िया रेल थाना और सदर थाना में मामले दर्ज हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post