ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय, मुरलीगंज शाखा की ओर से चलाया गया 15 दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया। अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई।
अभियान के तहत बीआर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, डव जूनियर स्कूल, लिटिल बड्स स्कूल, चिल्ड्रेन फ्यूचर एकेडेमी, वेल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के नाम का प्रमाणपत्र संबंधित प्राचार्यों को प्रदान किया गया।
बीके डॉ. सुबोध ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, संस्कारवान और जागरूक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के दस करोड़ नशामुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत राष्ट्रीय प्रेरक संबोधन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विद्यार्थियों को शराब, तंबाकू और ड्रग्स के साथ-साथ मोबाइल, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग जैसी आदतों के प्रति भी सचेत किया गया। अभियान को सफल बनाने में बीके नीरज, बीके गौतम, बीके हीरा, बीके इंद्रा सुमन, बीके अर्चना करणानी, बीके जानकी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
Post a Comment