Top News

जनकल्याणकारी सहयोग शिविर में पहुंचे विधायक विजय खेमका, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

पूर्णिया /राजेश यादव

पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के गौरा पंचायत भवन तथा नगर निगम स्थित गुलाबबाग जेएलएन.हाई स्कूल में आयोजित जनकल्याणकारी सहयोग शिविर में विधायक विजय खेमका ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की विस्तृत जानकारी ली।बीडीओ तथा उपनगर आयुक्त ने बताया कि गौरा पंचायत में प्राप्त 188 आवेदनों में से 186 का निष्पादन किया गया, जबकि नगर निगम के वार्ड संख्या 37, 38, 39 एवं 41 में प्राप्त 120 आवेदनों में से 114 का समाधान किया गया है। शिविर में जनसंवाद करते हुए विधायक श्री खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में हर माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाला सरकारी सहयोग शिविर आम लोगों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की स्पस्ट मंशा है कि सहयोग शिविर में प्रशासन उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करे। विधायक ने कहा शिविर में सबसे अधिक आवेदन और शिकायत प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विद्यालय में नामांकन, आंगनबाड़ी केन्द्र, जोब कार्ड, कृषि,नल जल,बासगीत पर्चा, राजस्व तथा शहर में सफाई,रोशनी,नाला- सड़क संबंधी मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हो रहे हैं । उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन मामलों पर विशेष संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।न्यायालय सम्बंधित विवाद को छोड़कर यदि किसी विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा में आवेदनों का निष्पादन नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग शिविर में आकर आवेदन अवश्य दें और उसकी प्राप्ति रसीद जरूर अधिकारी से प्राप्त करे। विधायक ने कहा इस अवसर पर सर्वसम्मिति से गौरा पंचायत भवन तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय की भूमि पर निर्माणधीन पार्क का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रख गया है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा एनडीए सरकार के नेतृत्व में पूर्णिया के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।शिविर में पंचायत प्रतिनिधि, नगर निगम के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी,पुलिस पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post