गया। शहर के मगध मोटर्स शोरूम में बुधवार को टाटा मोटर्स की बहुप्रतीक्षित नेक्स्ट जेन टाटा टियागो का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन. एसबीआई के रीजनल मैनेजर निर्मल कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी रीजनल मैनेजर प्रभात कुमार श्रीवास्तव तथा आईएमए के अध्यक्ष एवं रेड क्रॉस सचिव डॉ. डी.के. सहाय ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने नई टियागो के आधुनिक फीचर्स की सराहना करते हुए इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप एक सुरक्षित, किफायती और तकनीक से लैस कार बताया। नई नेक्स्ट जेन टाटा टियागो को कंपनी ने पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक (EV) तीनों विकल्पों में बाजार में उतारा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पेट्रोल वेरिएंट के लिए ₹4.69 लाख तथा इलेक्ट्रिक (EV) वेरिएंट के लिए ₹6.99 लाख निर्धारित की गई है, जिससे यह विभिन्न बजट के ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है। कार में सुरक्षा और आराम का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड कंट्रोल (HHC), प्रीमियम इंटीरियर, आधुनिक इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कई अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह कार छह आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुन सकेंगे। मगध मोटर्स के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि नई टियागो की बुकिंग सभी वेरिएंट में शुरू कर दी गई है। ग्राहकों के लिए टेस्ट ड्राइव, आसान फाइनेंस सुविधा, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर तथा विशेष लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई टियागो बेहतर सुरक्षा, शानदार माइलेज, आधुनिक तकनीक और दमदार डिजाइन के साथ ग्राहकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी। समारोह में मगध मोटर्स के डायरेक्टर सुधीर कुमार सिंह, विभिन्न बैंकों एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और बड़ी संख्या में वाहन प्रेमी उपस्थित रहे। लॉन्च के दौरान लोगों ने नई टियागो का अवलोकन किया और इसके फीचर्स की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ टेस्ट ड्राइव में भी रुचि दिखाई।
मगध मोटर्स में नेक्स्ट जेन टाटा टियागो का भव्य लॉन्च, पेट्रोल, CNG और EV वेरिएंट में उपलब्ध
DB
0
Post a Comment