:
बैसा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े मामलों की सुनवाई कर सभी मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
जनता दरबार में अंचलाधिकारी गोपाल कुमार, राजस्व पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, रौटा थाना एवं अनगढ़ पुलिस के पदाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आठ मामले प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश भूमि विवाद और राजस्व संबंधी थे।
अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आवश्यक अभिलेखों की जांच की और सभी आठ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा विवादों का समाधान कानूनी प्रक्रिया के तहत कराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
Post a Comment