Top News

पवई पंचायत के तीन सपूतों ने रचा इतिहास, बिहार पुलिस में एक साथ चयन



कोढ़ा प्रखंड की ग्राम पंचायत राज पवई के किशोरगंज पोखर टोला निवासी नंदकिशोर यादव के तीनों पुत्रों के बिहार पुलिस में चयन होने पर पूरे पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर पवई पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद काजिम ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ चयनित युवकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुखिया मोहम्मद काजिम ने कहा कि एक ही परिवार के तीन बेटों का बिहार पुलिस में चयन पूरे पंचायत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और मेहनत व लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने नंदकिशोर यादव एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए चयनित युवकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में ग्रामीणों ने तालियों की गूंज के बीच युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post