Top News

नाला निर्माण पूरा होने के बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण, स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल


कोढ़ा नगर पंचायत कोढ़ा के गेराबाड़ी वार्ड संख्या-5 में नाला निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क ढलाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण के बाद अब सड़क ढलाई का कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि नगर पंचायत का लक्ष्य सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए नगर पंचायत प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post