जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को किशनगंज पुलिस ने विशेष दिवा गश्ती अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने लगातार गश्त की और प्रमुख स्थानों पर सघन निगरानी रखी।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच की गई। साथ ही बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों, पेट्रोल पंप और अन्य संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़, अपराध पर प्रभावी अंकुश और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष गश्ती और जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Post a Comment