Top News

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प, समाहरणालय में दिलाई गई शपथ


राज्य सरकार के निर्देशानुसार बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत किशनगंज समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता शपथ दिलाई। सभी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने, ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

डीएम ने कहा कि सुशासन की आधारशिला पारदर्शिता और ईमानदारी है। उन्होंने अधिकारियों से नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए आमजन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 2 से 8 जुलाई 2026 तक पूरे राज्य में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान शपथ ग्रहण, जागरूकता कार्यक्रम, व्याख्यान, प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और प्रभात फेरी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, वरीय उपसमाहर्ता सुनीता कुमारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post