Top News

निर्बाध बिजली आपूर्ति और नए ग्रिड निर्माण पर सांसद ने दिए आवश्यक निर्देश


किशनगंज क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को किशनगंज एवं पूर्णिया विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नए विद्युत ग्रिड के निर्माण, बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने तथा लंबित विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सांसद ने अधिकारियों को आमजन से जुड़ी बिजली संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने और विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक घर तक बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सांसद ने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और विद्युत अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किशनगंज के विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post