Top News

आशीष गोस्वामी के जन्मोत्सव पर जीएमसीएच में मरीजों के बीच फल, बिस्किट व पेयजल कावितर

:


विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के जन्मोत्सव एवं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर संगठन की ओर से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल, बिस्किट और पेयजल का वितरण किया गया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सेवा कार्य किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन का प्रयास रहता है कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य खुशी के अवसरों को गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा कर मनाया जाए। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में अनावश्यक खर्च करने की बजाय सेवा, दान, परोपकार और मानवता के कार्यों को अपनाना हमारी सनातन संस्कृति की परंपरा है। जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी बनना ही सच्चा उत्सव और समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सनातन संस्कृति, समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है तथा सेवा और संस्कार के मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। आशीष गोस्वामी ने इस अवसर पर सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, पूर्णिया जिला गोरक्षा प्रमुख नवीन कुमार, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर उपाध्यक्ष धीरज भगत, नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, जिला मंत्री अशोक कुमार, वार्ड-24 अध्यक्ष ऋतिक कुमार, अनिकेत कुमार, तनु सिंह, सुशील कुमार, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post