Top News

जल जीवन एवं हरियाली दिवस पर विद्यालय में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

:


कुरसेला। जल जीवन एवं हरियाली दिवस के अवसर पर कुरसेला प्रखंड की शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव स्थित उत्क्रमित मध्य एवं उच्च विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार हरिजन ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार हरिजन ने कहा कि जल, जीवन एवं हरियाली दिवस का उद्देश्य लोगों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे और बढ़ते प्रदूषण से प्रकृति की रक्षा हो सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पौधारोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में सहायक शिक्षक दिलीप कुमार सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, कुमार रवि, ऋषिकेश भारती, कुमारी पद्मा, सुभ्रा शैफाली, सोनी कुमारी, सुनील कुमार मंडल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post