टेढ़ागाछ प्रखंड की हवाकोल, डाकपोखर एवं चिल्हनियां पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं योजनाओं के लिए आवेदन दिए। कुल 166 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 130 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।
शिविर का निरीक्षण डीआरडीए निदेशक शशिम सौरभ मणि एवं एडीएमओ आदित्य राठौड़ ने किया। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा लाभुकों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि डाकपोखर पंचायत में 63 में से 52, चिल्हनियां में 47 में से 42 तथा हवाकोल पंचायत में 56 में से 36 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Post a Comment