मुरलीगंज में लायंस क्लब उड़ान की ओर से शनिवार की शाम आर्थिक रूप से कमजोर दो महिलो को सिलाई मशीन प्रदान किया गया। जिससे उनके जीविकोपार्जन में सहायता मिल सके। चिल्ड्रेन फ्यूचर एकेडेमी परिसर में सिलाई मशीन प्रदान करने को लेकर शिविर लगाया गया। जाॅन चेयरपर्सन डाॅ रूपेश कुमार ने बताया कि लायंस क्लब उड़ान स्थापना काल से हीं जरूरतमंदो की सेवा व सहयोग करते आ रही है। इसी कड़ी दो महिलाओ के बीच सिलाई मशीन वितरण किया गया है। लायंस क्लब उड़ान के अध्यक्ष डाॅ मानव कुमार सिंह ने बताया कि क्लब के ओर से तमौट परसा वार्ड तीन की रिंकू कुमारी और दिग्घी वार्ड तीन सात की गुड़िया देवी को जीविकोपार्जन हेतु सिलाई मशीन प्रदान किया गया है। मौके पर डाॅ साकेत कुमार, रोहन मिश्रा, रंजीत कुमार सिंह, संजय सुमन, राकेश वर्मा, राहुल कुमार,
सोनु कुमार, राहुल अग्रवाल मौजूद रहे।
Post a Comment