कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत जनप्रतिनिधियों, लाभुकों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों को मिलने वाले पूरक पोषण आहार, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की सुविधाएं, टीकाकरण, प्री-स्कूल शिक्षा तथा अन्य सेवाओं की समीक्षा की गई।
लाभुकों ने केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना तथा कमियों को दूर कर सेवाओं में सुधार लाना है।
अधिकारियों ने प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी योजनाओं में सक्रिय सहभागिता की अपील की। बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment