आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत भवन में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व के दौरान आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थाना अध्यक्ष ने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, खलीफाओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और मोहर्रम को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। बैठक में मुखिया सोहराब अली, अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, अब्दुल रहमान, साकिल अहमद, शहनवाज हुसैन, हकीम खान, लाल मोहम्मद खान, मनोवर अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post a Comment