Top News

संगठन सृजन कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किशनगंज पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के महावीर मार्ग स्थित एक होटल के सभागार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाहबुल अख्तर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद खान, विधायक कमरूल होदा, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी समाज में भाईचारे को कमजोर कर लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कई फैसले लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रो. मुसब्बिर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी, नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा, शमशीर अहमद दारा, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, अरुण साहा, जिला परिषद प्रतिनिधि इमरान आलम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post