Top News

कनकई नदी के बढ़ते कटाव से डोरिया टोली पर खतरा, फ्लड फाइटिंग कार्य का आदेश


शुरुआती बारिश के साथ ही उफनती नदियों के विकराल रूप ने कटाव प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को जल संसाधन विभाग के अभियंताओं एवं जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने कटावग्रस्त डोरिया टोली गांव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अभियंताओं ने बताया कि कनकई नदी की धारा में मेंडिंग (दिशा परिवर्तन) के कारण डोरिया टोली में कटाव का खतरा काफी बढ़ गया है, जिससे कई घरों और कृषि भूमि पर संकट मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने मौके से ही फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से स्थायी समाधान के तहत बोल्डर पिचिंग कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। मौके पर सहायक अभियंता प्रियेश कुमार, कनीय अभियंता दिलीप कुमार समेत स्थानीय समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post