Top News

योग अपनाने का दिया संदेश, बासगाढ़ा पंचायत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निकली जागरूकता रैली

जागरूकता रैली निकालते योग परिवार के सदस्यगण।

कोढ़ा सिटी हलचल न्यूज़ संवाददाता 

कटिहार : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोढ़ा प्रखंड की बासगाढ़ा पंचायत में पतंजलि योग परिवार के तत्वावधान में बाइक से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व योग संचालक गणेश कुमार सिंह ने किया। रैली का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित करना था।जागरूकता रैली पंचायत के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान प्रतिभागियों ने करें योग, रहें निरोग योग है स्वस्थ जीवन का आधार तथा हर घर योग, हर दिन योग  जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया। ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ रैली का स्वागत किया और नियमित योग करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद धीरेंद्र मेहता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।इस अवसर पर सुरेश सिंह, दीप नारायण साह, विपिन कुमार सिंह, कुमोद शर्मा, आलोक कुमार, सोनू कुमार, सुमन कुमार, यदुनंदन मेहता (भोलू), प्रमोद चौधरी, संतोष चौधरी, निर्मल मेहता, संतोष रजक, धीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में योग प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वस्थ समाज के निर्माण और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनभर अपनाई जाने वाली स्वस्थ जीवनशैली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post