Top News

मोतिहारी चेन स्नैचिंग कांड में कटिहार पुलिस को सफलता, लूटे गए दो सोने के चेन बरामद



कटिहार जिले की कोढ़ा थाना पुलिस ने अंतरजिला अपराध के एक मामले का खुलासा करते हुए मोतिहारी में हुई चेन स्नैचिंग की दो घटनाओं से जुड़े लूटे गए सोने के चेन बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों चेन संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिए गए।

पुलिस के अनुसार, मोतिहारी के नगर थाना कांड संख्या-520/26 और छतौनी थाना कांड संख्या-321/26 में महिलाओं से सोने की चेन छीनने की घटनाएं दर्ज थीं। अनुसंधान के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज नया टोला निवासी विजय यादव के घर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान दोनों मामलों से संबंधित छीनतई किए गए सोने के चेन बरामद कर लिए गए। बरामद सामान को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नगर थाना और छतौनी थाना, मोतिहारी की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतरजिला समन्वय और तकनीकी अनुसंधान की मदद से यह सफलता हासिल हुई है। कार्रवाई में कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद और अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post