कोढ़ा थाना अंतर्गत एक सभ्य समाज के लिए मानवता को शर्मशार करने वाली घटना को कारित की गई है ।घटना में एक 04 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर एवं निंदनीय घटना घटित हुई है सूचना पर कोढ़ा डीएसपी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली टीम में।कोढ़ा थाना अध्यक्ष पंकज आनंद अपने पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित मामले में कांड दर्ज किया गया।प्रारंभिक जांच एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त जगत व्याधा, पिता–एतवारी व्याधा को तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।इस बाबत कोढ़ा डीएसपी ( टू) सुनील कुमार शर्मा ने बताया की प्रारंभिक जांच व साक्ष्यों में पाया गया है की अभियुक्त ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल फोरेंसिक विज्ञान लेब्रोट्री) टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं सूक्ष्म तरीके से किया गया, जिसमें आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। साथ ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण सदर अस्पताल, कटिहार में चिकित्सकों की उपस्थिति में कराया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।पुलिस द्वारा इस कांड में तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की गई है।
मानवता को किया शर्मसार कोढ़ा में नाबालिक के साथ दुष्कर्म
Cityhalchal News
0
Post a Comment