Top News

शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाएं मुहर्रम पर्व - थाना अध्यक्ष


आगामी मुहर्रम पर्व को शांति पुर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रौटा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।  बैठक को संबोधित करते हुए अपर थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहादपूर्ण माहौल में मनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। भड़काऊ भाषण, गीत,आपत्तिजनक तथ्यों को फैलाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी चीजों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने हेतु सभी समुदायों के लोगों से आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना रखते हुए मनाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगर किन्हीं को यह जानकारी प्राप्त होती है की किन्हीं के द्वारा सामाजिक समरसता बिगाड़ने या आपत्ति जनक पोस्ट/भड़काऊ पोस्ट किया जा रहा है। तो इसकी जानकारी अविलंब  प्रशासन व पुलिस को दें। सरकारी गाइडलाइंस के तहत पर्व को मनाने की बात कहते हुए बताया कि प्रशासन एवं पुलिस आपके सहयोग के लिए साथ हैं। उन्होंने विशेषकर इस बात का ध्यान रखने को दोनों समुदायों से कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व भीड़ व मौके का फायदा उठाकर कोई गलत कृत्य ना कर पाए। प्रशासन अपना दायित्व निभाएगी। पर्व मनाने वाले आमजनों से भी लॉ एन्ड आर्डर का सम्मान करने एवं ध्यान में रखते हुए पर्व मनाने की बात कही । वहीं बीडीओ राज कुमार चौधरी एवं अंचलाधिकारी गोपाल कुमार ने स्पष्ट लफ्जों में कहा कि  प्रशासन विधि व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और तत्पर है। असामाजिक तत्वों और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मुहर्रम पर्व के दौरान बैठक में मौजूद सभी लोगों को अपने दायित्व का बखुबी निर्वाहन करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लालबाबु, उपप्रमुख फिरोज आलम, क्षेत्र के सभी मुखिया, सरपंच, लाइसेंस धारी, विभिन्न राजनीतिक दल के लोग आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post