कोचाधामन थाने में मुहर्रम पर्व सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर बैठक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुहर्रम पर्व शांति पूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर बल दिया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने कहा कि मुहर्रम पर्व शांति पूर्ण माहौल में मनाई जाए।मुहर्रम जुलूस में किसी प्रकार का हुड़दंग न हो एवं निर्धारित रुट से ही ताजिया जुलूस निकाला जाए। मुहर्रम पूर्व एवं ताजिया जुलूस शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्ध लोग अपेक्षित सहयोग करेंगें। इस दौरान मोहर्रम कमेटी के सदस्यों को थाना अध्यक्ष ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पर्व को लेकर हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दे और असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को जरूर दे।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों के द्वारा कई सुझाव दिए गए।बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।
मोहर्रम को लेकर कोचाधामन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Cityhalchal News
0
Post a Comment