Top News

अन्नप्राशन दिवस पर नौनिहालों को मिला पोषण का उपहार, बांटी गई बेबी किट


कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों के बीच बेबी किट का वितरण किया गया। सीडीपीओ ऊषा किरण ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समुचित पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ विकास के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना है।

बहरखाल पंचायत समेत कई केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम में सेविकाओं ने अभिभावकों को स्तनपान, पूरक आहार, टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। मुखिया मुनिता कुमारी ने कहा कि छह माह बाद बच्चों को घर का पौष्टिक पूरक आहार देना आवश्यक है।

महिला पर्यवेक्षिका राजश्री चौधरी ने बताया कि अन्नप्राशन दिवस का उद्देश्य कुपोषण की रोकथाम और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में बच्चों का वजन एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दर्ज की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post