Top News

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस बरामद


पूर्णिया के अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार युवक की पहचान 23 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो बलवा गांव, थाना अकबरपुर, जिला पूर्णिया का निवासी है। गुप्त सूचना मिलने के बाद अकबरपुर थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर उसे दबोच लिया।
थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post