कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला रेलवे स्टेशन अंतर्गत तिनघरिया रेलवे ढाला के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात सामने आई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा था या युवक ने चलती ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को लेकर जल्दबाजी में वहां से चले गए। इसके कारण मृतक की पहचान एवं घटना के वास्तविक कारणों की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी।फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शव लेकर परिजन फरार
Cityhalchal News
0
Post a Comment