Top News

157 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, लाखों की खेप बरामद


नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में ठाकुरगंज पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 157 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत साह (40) के रूप में हुई है, जो कॉलेज मोड़ वार्ड संख्या-11 का निवासी है। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उसके पास से 157 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के आधार पर ब्राउन शुगर की आपूर्ति श्रृंखला और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post