Top News

महंगाई, बेरोजगारी व नीट मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध मार्च, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका



बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक के विरोध में मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहबुल अख्तर ने की।

राजीव आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से निकला पैदल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गांधी चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद, विधायक कमरुल हुदा सहित अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post