विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्रोपदी मुर्मू को जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामना पत्र भेजकर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का जीवन संघर्ष, सेवा, सादगी और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है तथा उन्होंने अपने नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा से देशवासियों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को नई प्रेरणा दी है।
आशीष गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रपति का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर ऊर्जा की कामना करते हुए उनके कुशल मार्गदर्शन में देश की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। उन्होंने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रपति को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Post a Comment