कटिहार पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात कोढ़ा गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट की दो अलग-अलग घटनाओं में छीनी गई कुल 4 लाख 60 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, शिवकुमार तिवारी से लूटे गए 1 लाख 40 हजार रुपये तथा 22 मई 2026 को मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र में जगदीश महतो से लूटे गए 3 लाख 20 हजार रुपये की बरामदगी की गई है। तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त आर्यन कुमार यादव, निवासी कोढ़ा (कटिहार) की पहचान की गई।
इसके बाद एसटीएफ और कटिहार पुलिस की टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर लूट की पूरी राशि बरामद कर ली। बरामद रकम को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मधुबनी पुलिस को सौंप दिया गया है।
Post a Comment