कोढ़ा प्रखंड के फुलवरिया क्षेत्र स्थित मंदिर कमिटी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनाथ झा के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
शिवनाथ झा बिजली विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। भाजपा संगठन के लिए पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक लगातार कार्य करते रहे। अपनी स्पष्टवादिता और समाजसेवा के कारण वे क्षेत्र में काफी सम्मानित थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही फुलवरिया स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों, शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए भागलपुर ले जाया गया।
मंदिर कमिटी के अध्यक्ष राजकुमार राय, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार साह सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Post a Comment