कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक से फुलवरिया जाने वाली ग्रामीण सड़क के समीप शनिवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में टोटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो में सवार पांच से सात लोग फुलवरिया चौक से फुलवरिया बस्ती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टोटो सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरा। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नहर से बाहर निकाला। हादसे में टोटो पर सवार खुशबू देवी (30) और उनके पति दिनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टोटो चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है।
Post a Comment