चौसा/बालमुकुन्द यादव
मधेपुरा : जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और भवन की गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रखंड चौसा के सभी पंचायतों में प्रतिनियुक्त प्रगणक और पर्यवेक्षक घर घर जाकर भवनों की पहचान कर रहे हैं और भवन नंबर दे रहे हैं। इसके बाद घर घर जाकर प्रगणक परिवार के मुखिया, मकान की स्थिति, परिवार को उपलब्ध सुविधाओं यथा पेय जल, शौचालय, गंदे पानी की निकासी, स्नान की सुविधा, रेडियो, टीवी मोटरसाइकिल, चारपहिया वाहन, इंटरनेट सेवाओं के बारे में जानकारी जुटाएंगे
प्रखंड के सभी पंचायतों में प्रगणक अपनी मकान सूचीकरण ब्लॉक की सीमा के अंदर आने वाले भवनों की गिनती कर रहे हैं। पर्यवेक्षक नीतीश भारती, महेश कुमार, उमर फारूक, जफर अहमद, जयकृष्ण, परमानंद मंडल, प्रणव कुमार पंकज, प्रगणक कमलेश कुमार, अरुण शेखर, कारेलाल मंडल,पवन कुमार, नीरज कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार, आशीष भारती, मनोज पासवान, मुकेश, अनुभा राय, मो० सलाहउद्दीन, फैज अहमद, मंजूर आलम, मेराज आलम समेत कई प्रगणक एवं सुपरवाइजर क्षेत्र में कार्य करते नजर आए। चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा सरीना आजाद समेत वरीय पदाधिकारी पूरे प्रखंड में हो रहे जनगणना मकान सूचीकरण कार्य का जायजा ले रहे हैं और कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है।


Post a Comment