Top News

जदयू ने फिर जताया भरोसा, दूसरी बार बादल मेहता बने नगर अध्यक्ष


कोढ़ा जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर युवा चेहरे पर भरोसा जताते हुए बादल मेहता को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। लगातार सक्रिय भागीदारी, संगठन के प्रति समर्पण एवं युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दूसरी बार यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया है।

नगर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने बादल मेहता को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ेगी।

बादल मेहता ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जदयू ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः जिम्मेदारी दी है, उस भरोसे पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सभी युवाओं को एकजुट कर पार्टी हित में लगातार तेज गति से कार्य किया जाएगा तथा सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में विकास, सामाजिक सरोकार एवं जनसमस्याओं को लेकर पार्टी की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

जदयू नेताओं ने कहा कि बादल मेहता की सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को लगातार मिल रहा है, यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने पुनः उन पर भरोसा जताया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post