Top News

कांडों के निष्पादन में लापरवाही पर गिरी गाज, कोलासी कैंप के एसआई पर विभागीय कार्रवाई शुरू



कटिहार जिले में लंबित कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन में शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटिहार के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए जाने के बाद संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांडों के अनुसंधान में लापरवाही एवं कार्य में शिथिलता की शिकायतों को लेकर श्री अब्दुल रहमान, पुलिस उपाधीक्षक (परि०), कटिहार द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान कई बिंदुओं पर अनियमितता एवं लापरवाही सामने आई।

जांच रिपोर्ट में आरोप सत्य पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक कटिहार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

जिन पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें स०अ०नि० विवेकानंद चौधरी, कोलासी कैंप (कोढ़ा थाना) का नाम शामिल है। विभागीय कार्रवाई शुरू होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है।

पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कांडों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post