Top News

गेराबाड़ी बड़ी नहर पर बन रहा आरसीसी पुल अंतिम चरण में, जल्द जनता को मिलेगी सौगात


कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेरा बाड़ी बड़ी नहर स्थित पासवान टोला में निर्माणाधीन आरसीसी पुल का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल के अंतिम चरण की ढलाई कार्य का निरीक्षण नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित संवेदक एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुल निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 दिनों के अंदर यह पुल आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा, जिससे आसपास के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षों से इस क्षेत्र के लोग आवागमन की समस्या से जूझ रहे थे। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। पुल निर्माण पूरा होने के बाद गेरा बाड़ी, पासवान टोला सहित आसपास के कई मोहल्लों के लोगों को राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, निर्माण एजेंसी के कर्मी एवं कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post