बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह के आठवीं बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में पूर्णिया स्थित उनके आवास पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और मंत्री को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी गईं।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी द्वारा मंत्री श्रीमती लेसी सिंह को भगवा वस्त्र एवं राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया तथा संगठन की ओर से उनके धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में योगदान हेतु सम्मान पत्र प्रदान किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण और श्रद्धामय रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि
“श्रीमती लेसी सिंह का आठवीं बार मंत्री पद की शपथ लेना केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि पूर्णिया एवं सीमांचल की जनता के विश्वास, सम्मान और आशीर्वाद का प्रतीक है। उनका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सदैव धर्म, समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा।”
भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह ने विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी एवं संगठन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
“विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। मैं इस भव्य सम्मान समारोह के आयोजन के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूं तथा संगठन के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद देती हूं।
मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी को शुभकामनाएं देती हूं कि उनके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके मजबूत नेतृत्व में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सीमांचल, बिहार सहित पूरे देश भर में और अधिक सशक्त, प्रभावशाली एवं मजबूत होकर सनातन समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।”
सीमांचल अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि
“यह सम्मान समारोह संगठन की एकता, अनुशासन और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन जिस प्रकार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। ऐसे आयोजन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और संगठन सीमांचल क्षेत्र में लगातार मजबूती की ओर अग्रसर है।”
नगर अध्यक्ष श्री अमरिंदर भगत ने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। संगठन द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं तथा युवाओं को सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. संतोष शाह, डॉ. सुनील कुमार यादव, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी तनु सिंह, पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष संतोष पासवान, नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, मंगल महाल्दार, विनय जायसवाल, विनोद गोस्वामी, मानिक चंद्र शाह, वार्ड अध्यक्ष (वार्ड संख्या 44) सोनू कुमार, वार्ड अध्यक्ष (वार्ड संख्या 21) महानंद गिरी, वार्ड अध्यक्ष (वार्ड संख्या 24) नवीन कुमार, वार्ड अध्यक्ष (वार्ड संख्या 20) अजय पासवान, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बेबी देवी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, नगर महामंत्री प्रतिमा कुमारी, नगर सचिव नेहा कुमारी, आकृति कुमारी, हिना कुमारी, गुड़िया देवी, निशा कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में पूरा वातावरण “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।
Post a Comment